30 April 2022 01:56 PM

जोग संजोग टाइम्स,
भारत व पाकिस्तान के अनेक इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं। यहां गर्मी का कहर औऱ बढ़ेगा। मौसम विभाग ने साफ कह दिया है कि कम से कम अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी जारी रहेगी. राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के कुछ स्थानों पर तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।
राजधानी के औसत मासिक अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस के साथ दिल्ली में 72 वर्षों में दूसरा सबसे गर्म अप्रैल माह दर्ज किया गया. नई दिल्ली में पिछले 6 सप्ताह का तापमान सामान्य औसत से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा राजस्थान में शुक्रवार को भीषण गर्मी पड़ी. राज्य में धौलपुर सबसे गर्म रहा. वहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस रहा. जोधपुर और बीकानेर जिलों में एक मई को अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने का अनुमान है.इस बारे में बर्कले अर्थ के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ रॉबर्ट रोहडे कहते हैं कि “भारत/पाकिस्तान में चल रही मौजूदा लू का महत्व रिकॉर्ड तोड़ने के लिहाज से कम है (हालांकि विभिन्न रिकॉर्ड गिर गए हैं) और बहुत लंबी अवधि को लेकर अधिक है. पिछले 6 सप्ताह में तापमान बार-बार ऐतिहासिक सीमा के शीर्ष को चुनौती दे रहा है और दुनिया के इस हिस्से को झुलसा रहा है

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
09 July 2023 09:13 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com