23 August 2022 12:35 PM
जोग संजोग टाइम्स,
राजस्थान सरकार के खेल मंत्री अशोक चांदना ने एक बार फिर अपनी नाराजगी जाहिर की है। सोमवार को ग्रामीण ओलंपिक यह थीम सॉन्ग लॉन्च कार्यक्रम में चांदना को भी बुलाया गया था। इस दौरान चांदना मंच पर पीछे जाकर बैठ गए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खेल मंत्री चांदना को पीछे बैठा देखा। उन्होंने उनसे आगे आने के लिए कहा। लेकिन चांदना आनाकानी करते रहे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने भी समझाइश की कोशिश की लेकिन चांदना नहीं माने। इसके बाद मुख्यमंत्री की लगातार मनुहार के बाद चांदना पहली पंक्ति में आकर बैठे।
दरअसल, खेल मंत्री अशोक चांदना और क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष कृष्णा पूनिया के बीच पिछले कुछ वक्त से विवाद चल रहा है। इससे पहले भी ग्रामीण ओलंपिक की मशाल रवाना करने के दौरान खेल मंत्री अशोक चांदना ने क्रीड़ा परिषद के अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की थी। वहीं, थीम सोंग लॉन्च कार्यक्रम में भी चांदना ने भाषण नहीं देकर सियासी चर्चाएं छेड़ दी है।
इस पूरे विवाद पर जब खेल मंत्री चांदना से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं, क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष कृष्णा पूनिया ने कहा की खेल विभाग और सरकार में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। सिर्फ हवा हवाई बातें हैं।
खेल मंत्री अशोक चांदना से आगे बैठने की मनुहार करते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।
बता दें कि इससे पहले खेल मंत्री अशोक चांदना ट्विट कर इस्तीफे की पेशकश भी कर चुके हैं। चांदना ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव पर निशाना साधते हुए लिखा था कि "जलालत झेलने से अच्छा है कि मेरे विभागों का चार्ज कुलदीप रांका को दे दिया जाए"। इस ट्वीट को चांदना के इस्तीफे की पेशकश मानागया था। इसाके अगले ही दिन चांदना ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की जिसके बाद उनकी शिकायत दूर हो गई थी।
थीम सॉन्ग हुआ लॉन्च
राजस्थान में 29 अगस्त से 2 अक्टूबर तक ग्रामीण ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हर उम्र के खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे। वहीं ग्रामीण ओलंपिक की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में थीम सॉन्ग और शुभंकर लांच किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, खेल मंत्री अशोक चांदना, क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष कृष्णा पूनिया के साथ सरकार के आला अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
21 November 2023 02:19 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com