29 September 2023 10:42 AM

जयपुर , । भाजपा ने अपनी बदतर होती स्थिती को संभालने का काम शुरू कर दिया है। गुरुवार को लंबे समय बाद आखिरकार वसुंधरा गुट के नेता देवी सिंह भाटी की बीजेपी में वापसी हो गई। रात 10 बजे देवी सिंह भाटी, श्रवण कुमार चौधरी, भागचंद सैनी, बीएल रिणवां भाजपा में शामिल हुए। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और प्रभारी अरूण सिंह ने पार्टी जॉइन कराई।
इस मौके पर भाटी ने कहा कि 5 साल बाद मेरी भाजपा में वापसी हुई है। पार्टी ने मुझे गले लगाया है। किन्हीं परिस्थितियों के चलते कुछ बिंदुओं पर मैं अलग हो गया था। मेरी वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा हुई। जो भी गिले शिकवे थे, वो दूर हो गए हैं। केंद्री मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से भी मेरी बात हो गई है। हम दोनों संतुष्ट हैं। हम मिलकर 2023 में भाजपा की सरकार बनाएंगे।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com