13 November 2022 02:40 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
बीकानेर नगर निगम ने एक बार फिर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है। इस बार शिवबाड़ी चौराहा और कांता खतुरिया कॉलोनी में हुए कब्जों को हटा दिया। नगर निगम की टीम शनिवार सुबह पहुंच गई। सरकारी जमीन पर हुए निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी जताया लेकिन निगम दस्ते ने एक नहीं सुनी। अनुमान है कि करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन मुक्त करा ली गई है।
शिवबाड़ी चौराहे के पास बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घरों के आगे गोबर के उपले बना रखे थे। इसके अलावा कई लोगों ने सरकारी जमीन पर चारदीवारी बना ली। कुछ गाड़े भी लगा रखे हैं। निगम को इसकी शिकायत मिली थी। इसके बाद शनिवार सुबह निगम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कब्जाधारियों को मौके से हटने के निर्देश दिए। सामान नहीं हटाने पर जेसीबी मशीन से हटाया गया। कुछ दीवारों को भी तोड़ा गया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन निगम टीम ने किसी की नहीं सुनी। सामान हटाने के लिए पर्याप्त समय दिया गया लेकिन कोई सामान हटाने के लिए तैयार नहीं हुआ।
सड़कों से हटेंगे अतिक्रमण
निगम ने शिवबाड़ी, कांता खतुरिया कॉलोनी और जयनारायण व्यास कॉलोनी में जगह-जगह हुए अतिक्रमणों को हटाने की तैयारी हो रही है। इन कॉलोनियों में लोगों ने घर के आगे कार गैराज, रैम्प के नाम पर काफी जगह घेर रखी है। कुछ ही दिनों में इन पर भी कार्रवाई हो सकती है।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com