07 April 2022 12:19 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर का प्रशासनिक महकमा इन दिनों खासा एक्टिव दिखाई दे रहा है। कभी संभागीय आयुक्त नीरज के पवन तो कभी जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल शहर की समस्याओं को लेकर मौका मुआयना करने पहुंच रहे है। वहीं पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश देर रात शहर के अन्दरूनी भागों की कानून व्यवस्था जानने के लिये सादे लिवाज में आचार्य चौक पहुंच गये। जिससे एकबारगी खलबली मच गई। आईजी को अचानक अपने बीच देख क्षेत्र के लोगों में कोतूहल का विषय बन गया। इस दौरान आईजी ने यहां पाटे पर बैठे लोगों से चाय पर चर्चा भी की और न केवल शहर की पाटा संस्कृति के बारे में जानकारी ली। बल्कि कानून व्यवस्था के हाल भी जाने। लोगों ने कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी देने के साथ शहर की पाटा संस्कृति और खानपान के बारे में आईजी से दिल खोलकर बातचीत की। इस दौरान सीओ सिटी दीपचंद,कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह,नयाशहर थानाधिकारी गोविन्दसिंह भी साथ रहे।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
15 September 2023 11:19 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com