23 July 2021 05:59 PM

*ओलम्पिक में भाग ले रहे खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिये ‘‘चीयर 4 इंडिया रन’’ का आयोजन*
*रेलकर्मियों तथा परिवारजनों ने उत्साह के साथ भाग लिया*
जापान के टोक्यो में दिनांक 23.07.2021 से 08.08.2021 तक आयोजित हो रहे ओलम्पिक खेलो में भाग ले रहे खिलाडियों का हौसला बढाने के लिये उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान कार्यालय में कार्यरत रेलकर्मियों तथा उनके परिजनों ने आज दिनांक 23.07.2021 को जवाहर सर्किल पर आयोजित चीयर 4 इंडिया रन में उत्साह के साथ भाग लिया।
उत्तर पश्चिम रेलवे के उपहाप्रबंधक (सामान्य) व मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार टोक्यो ओलम्पिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाडियों को अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन देने के लिये प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज जवाहर सर्किल पर चीयर 4 इंडिया रन का आयोजन किया गया। चीयर 4 इंडिया रन को श्री गौतम अरोडा, अपर महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। चीयर 4 इंडिया रन में रेल अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाडियां तथा उनके परिवारजनों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर रेलवे द्वारा लगाये गये सेल्फी पांइट पर भी सभी में भारी उत्साह रहा, रेलकर्मियों के अतिरिक्त आमजन ने भी उत्साह के साथ फोटो खिचवाई।
चीयर 4 इंडिया रन में डा. अतुल गुप्ता, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक एवं अध्यक्ष उत्तर पश्चिम रेलवे स्पोर्टस एसोशियसन, श्री बृजेश गुप्ता, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण, श्री सतीश कुमार, वरि. उपमहाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी, श्री मनीश राजवंशी, सचिव, उत्तर पश्चिम रेलवे स्पोर्टस एसोशियसन सहित अधिकारीगण व कर्मचारीगण एवं परिवारजन उपस्थित रहें।
खिलाडियों का हौसला बढाने के लिये उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर, जोधपुर व बीकानेर मण्डल व वर्कशॉप-अजमेर पर भी चीयर 4 इंडिया रन का आयोजन किया गया।
ओलम्पिक में भाग ले रहे खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिये ‘‘चीयर 4 इंडिया रन’’ का आयोजन
रेलकर्मियों तथा परिवारजनों ने उत्साह के साथ भाग लिया
जापान के टोक्यो में दिनांक 23.07.2021 से 08.08.2021 तक आयोजित हो रहे ओलम्पिक खेलो में भाग ले रहे खिलाडियों का हौसला बढाने के लिये उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान कार्यालय में कार्यरत रेलकर्मियों तथा उनके परिजनों ने आज दिनांक 23.07.2021 को जवाहर सर्किल पर आयोजित चीयर 4 इंडिया रन में उत्साह के साथ भाग लिया।
उत्तर पश्चिम रेलवे के उपहाप्रबंधक (सामान्य) व मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार टोक्यो ओलम्पिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाडियों को अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन देने के लिये प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज जवाहर सर्किल पर चीयर 4 इंडिया रन का आयोजन किया गया। चीयर 4 इंडिया रन को श्री गौतम अरोडा, अपर महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। चीयर 4 इंडिया रन में रेल अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाडियां तथा उनके परिवारजनों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर रेलवे द्वारा लगाये गये सेल्फी पांइट पर भी सभी में भारी उत्साह रहा, रेलकर्मियों के अतिरिक्त आमजन ने भी उत्साह के साथ फोटो खिचवाई।
चीयर 4 इंडिया रन में डा. अतुल गुप्ता, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक एवं अध्यक्ष उत्तर पश्चिम रेलवे स्पोर्टस एसोशियसन, श्री बृजेश गुप्ता, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण, श्री सतीश कुमार, वरि. उपमहाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी, श्री मनीश राजवंशी, सचिव, उत्तर पश्चिम रेलवे स्पोर्टस एसोशियसन सहित अधिकारीगण व कर्मचारीगण एवं परिवारजन उपस्थित रहें।
खिलाडियों का हौसला बढाने के लिये उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर, जोधपुर व बीकानेर मण्डल व वर्कशॉप-अजमेर पर भी चीयर 4 इंडिया रन का आयोजन किया गया।
RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com