26 April 2022 07:37 PM
जोग संजोग टाइम्स,
जिले के श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने देवर पर संगीन आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। रिश्तों को तार-तार कर देने वाले इस मामले में विवाहिता का आरोप है कि उसके देवर ने उसका नौ वर्षों तक शारीरिक शोषण किया। लोकलाज के कारण वह चुप रहकर सहन करती रही लेकिन अब उसके सहने की सीमा समाप्त हो गई तो वह थाने पहुंची है। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया कि नौ वर्ष पूर्व तीन बहनों की शादी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन भाईयों के साथ हुई थी। उसके विवाह बाद पता चला कि उसका पति भोली प्रवृति का है। तब से देवर उसके साथ छेडछाड, तंग परेशान करने लगा। आरोप है कि विवाह के समय में वह नाबालिग थी उस समय आरोपी देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई और उसके बाद उसके एक बेटी को जन्म दिया। देवर के शोषण से पीडिता तंग परेशान होकर करीब एक वर्ष पहले अपने पति को लेकर बीकानेर रहने लगी। जहां वह मजदुरी कर अपना पेट पालने लगी। लेकिन आरोपी वहां भी जाता और उसके साथ दुष्कर्म करता। आरोप है कि देवर करीब चार माह पूर्व जबरदस्ती पीडिता व उसके पति को अपने गांव लेकर आ गया, जहां उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। अब आरोपी उसे अलग-अलग नम्बरों से फोन कर तंग परेशान कर रहा है एवं उसके अश्लील विडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीडि़ता का आरोप है कि इस संबध में आरोपी की पत्नी जो कि उसकी सगी बहन है उसे इस संबंध में बताया और शिकायत की, सास-ससुर को भी बताया। लेकिन किसी ने उसकी बात को नहीं सुना और चुप रहने की हिदायत दी। आखिरकार शोषण व प्रताडऩा से परेशान होकर पीडि़ता थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।

RELATED ARTICLES
20 May 2021 11:44 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com