11 June 2024 12:48 PM

बीकानेर। लोन चुकाने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी भाटों का बास निवासी सफी खान पुत्र लाखे खान पडिहार ने नया शहर थाने में मामला दर्ज कराया है। परिवादी का आरोप है कि गंगाशहर निवासी सांवरमल पुत्र शिवलाल ब्राह्मण और उसके बीच में 32 लाख रुपए में सौदा हुआ था, इसमें सांवरमल ने परिवादी से कहा था कि लोन जमा करवाने के बाद प्लाट व वाहन दोनों उसके नाम कर देगा, इस पर परिवादी ने अलग-अलग किस्तों में आरोपी को 32 लाख रुपए दे दिए। लोन भी आरोपी ने चुका दिया फिर भी प्लाट व वाहन परिवादी के नाम पर करने से टाल- मटोल करने लगा। आरोप है कि सात जून को वह प्लाट और वाहन परिवादी के नाम पर करने से मुकर गया और रुपए भी नहीं लौटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

RELATED ARTICLES
22 September 2021 10:56 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com