26 October 2021 12:03 PM

बीकानेर। जिले के खाजूवाला में एक प्राईवेट कंपनी की ब्रांच व लॉकर का ताला तोड़कर लाखों रुपए पार करने के आरोप में पुलिस ने एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। युवक को पुलिस टीम गठित कर पकड़ा। थानाधिकारी अरविंद सिंह शेखावत ने बताया कि फाइनेंस इंक्लूजन के क्रेडिट मैनेजर आशीष कुमार खाती ने मामला दर्ज करवाया कि वह कंपनी के कर्मचारियों के साथ चक ढाणियों में ग्राहकों से मिलने गया था। लॉकर में 6 लाख 11 हजार 460 रुपए लॉकर में रखे थे। शाम करीब साढ़े चार बजे फील्ड से लौटने पर पता चला कि खाना बनाने आने वाले नेपाली युवक ने ब्रांच के लॉकर के ताले तोड़कर करीब 5 लाख 50 हजार रुपए चुरा लिए और फरार हो गया। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। इस पर पुलिस ने पूर्ण बहादुर पुत्र चन्द्र बहादुर मासई निवासी बीरीगिकोट बढ़ाया प्यूठान नेपाली हाल चमडिया कॉलोनी खाजूवाला के खिलाफ मामला दर्ज किया और आरोपी को पकडऩे के लिए टीमों का गठन किया गया। सहायक उपनिरीक्षक संतराम, हैड कांस्टेबल भोलूराम ने मिलकर आरोपी को पकड़ा।

RELATED ARTICLES
14 August 2023 12:46 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com