24 April 2023 01:19 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
पति के साथ शादी में आई पत्नी का दो अज्ञात युवक बैग लेकर भाग गए। इस बैग में कीमती सामान बताया जा रहा है। इस संबंध में पति बागवानों का मौहल्ला बीकानेर हाल जयपुर निवासी दीपक पाण्डे ने सदर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना 22 अप्रैल रात को सवा दस बजे के आसपास हुई। पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ शादी में आया था। रेलवे ऑफिसर्स मनोरंजन क्लब कमिश्नर कोठरी के पास दो अज्ञात लड़के अचानक आये व उसकी पत्नी के बैग को लेकर भाग गये। बैग में मोबाइल, 20 हजार रुपए नकद, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड व एक सोने का ब्रेसलेट था, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com