23 April 2022 04:19 PM
जोग संजोग टाइम्स,
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रही उठापटक के साथ ही सोने-चांदी की कीमत में भी बदलाव का दौर जारी है। शनिवार को स्टैंडर्ड सोने की कीमत गिरकर 53 हजार 850 रुपए पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी प्रति किलो 650 रुपए सस्ती हुई है। जिसके बाद एक बार फिर घरेलू बाजार में ग्राहकों की रौनक देखने को मिल रही है। वहीं सर्राफा व्यापारियों के अनुसार रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने तक बाजार में उठापटक का दौर जारी रहेगा।
सर्राफा कमेटी की और से जारी भाव के अनुसार जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 53 हजार 850 रुपए पर आ गई है। जबकि 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत सोने की कीमत 51 हजार 300 रुपए पहुंच गई है। जबकि सोना 18 कैरेट 43 हजार रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 35 हजार रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत घटकर 68 हजार 600 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।
जयपुर सर्राफा एशोशिएशन के अध्यक्ष कैलाश मित्तल ने बताया की फिलहाल सोने और चांदी की कीमत में मामूली कमी आई है। लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई खत्म नहीं हुई है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में सोने-चांदी की कीमत में बढ़ोतरी कर सकती है। जिसकी वजह से 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत अगले कुछ महीनों में 55 हजार और चांदी प्रति किलो की कीमत 75 हजार तक जा सकती है।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
20 February 2022 02:07 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com