30 December 2021 02:12 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार खबर राजधानी जयपुर से है जहां एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई है इस आगजनी की घटना में बाइक कंपनी की 25 ई बाइक जलकर राख हो गई ओर 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है, जानकारी के अनुसार जयपुर के 22 गोदाम इलाके में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी में आग लग गई आग इतनी भीषण लगी कि आग पर काबू पाने के लिए 24 दमकलों का सहारा लेना पड़ा आग इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली अयान इलेक्ट्रिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गोदाम में लगी सभी दमकल गाड़ियां कंपनी के गोदाम पहुंची जिसके बाद आग पर काबू पाया गया यह आग कल लगी थी जिसका धुआ आज भी निकल रहा है,
क्षेत्र के महेश नगर थाना अधिकारी सज्जन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दुर्घटना में किसी की जनहानि नहीं हुई है, और कंपनी के चेयरमैन जेपी विजयवर्गीय ने भी यह जानकारी दी कि आग लगने की वजह से 25 इलेक्ट्रिक गाड़ियां जलकर राख हो गयी इस दुर्घटना में करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यह दुर्घटना लिथियम बैटरी फटने के कारण हुई है। धमाके के साथ बैटरी फटी और इलेक्ट्रिक बाइक में आग लग गई और आग ने विकराल रूप ले लिया|

RELATED ARTICLES
06 August 2021 09:30 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com