15 February 2022 11:23 AM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी केअनुसार । कोलकाता में सोने के होलसेल
का कारोबार करने वाले दो कारोबारी बीकानेर के ज्वैलरों का करोड़ों रूपये का सोना हड़प गये और अब ना तो सोना लौटा रहे हैं और ना ही रूपये। इसे लेकर कोतवाली थाना इलाके
के एक ज्वैलरी व्यवसायी कैलाश सोनी पुत्र सूरजमल सोनी ने कोलाकाता के दो कारोबारियों विक्रम सोनी और मनोज सोनी के खिलाफ साजिशन धोखाधड़ी का नामजद केस दर्ज कराया है। कैलाश सोनी ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि मैंने कोलकाता निवासी विक्रम सोनी और मनोज सोनी को 1.80 किलो सोना जेवरात बनाने के लिये दिया
था। दोनों आरोपी मुझे जेवरात बनाकर देने के बजाय सोना हड़प गये और मांगने पर इंकार कर दिया। बड़ी खबर यह भी सामने आई है कि आरोप है बीकानेर के तीन-चार ज्वैलरी कारोबारियों ने कोलाकाता निवासी मनोज और विक्रम सोनी से होलसेल रेट पर सोना खरीदनें के लिये करोड़ों रूपये दिये थे। दोनों की नीयत में खोट आने पर वह करोड़ों रूपये हड़प गये। कोतवाली एसएचओ नवनीत विश्नोई ने बताया कि दर्ज केस की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
29 July 2022 04:30 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com