21 October 2022 03:40 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
इंदिरा गांधी नहर परियोजना की सूरतगढ़ शाखा के पास एक बाइक लावारिस हालत में मिली। पुलिस को बाइक सवार के नहर में कूदने की आशंका है। ऐसे में आसपास के थाना क्षेत्रों में लावारिस लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
गिरी हुई हालत में मिली बाइकइंदिरा गांधी नहर परियोजना की सूरतगढ़ शाखा के पास 244 आरडी मघेवाली ढाणी इलाके में ग्रामीणों ने नहर किनारे बाइक पटड़े के सहारे गिरी हुई देखी। आसपास कोई नजर नहीं आने पर तलाश शुरू की। जब बाइक के मालिक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस बाइक मालिक की तलाश कर रही है।आसपास से लापता लोगों की जुटाई जा रही जानकारी नहर के आसपास के इलाके के लोगों से बाइक के बारे में पूछताछ की गई लेकिन कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई। वहीं आसपास के थाना क्षेत्र में भी लापता लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि संभवत: रात के समय कोई व्यक्ति बाइक पर आया और नहर में कूद गया हो। इसका सबूत नहीं मिल पाया है।

RELATED ARTICLES
27 September 2021 10:01 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com