25 January 2022 02:00 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार अब पंजाब की तर्ज पर बीकानेर भी उड़ता बीकाणा की श्रेणी में आता जा रहा है। जहां मादक पदार्थों की न केवल तस्करी बढ़ी है,बल्कि इसकी लत युवा पीढ़ी में लगातर बढ़ती ही जा रही है। मंजर यह है कि मादक पदार्थों की सप्लाई में गिरफ्त में आने वाले अधिकांश 18 से 25 वर्ष की आयु वर्ग के है। ऐसे में सोचने वाली बात यह है कि आने वाले समय में देश का भविष्य कहे जाने वाले युवा आखिर किस ओर जा रहे है। मजे की बात तो यह है कि खतरनाक नशे की लत अब शहरी युवाओं के अलावा ग्रामीण अंचलों में तेजी से फैलती जा रही है। सोमवार देर रात नोखा पुलिस ने एमडी और स्मैक सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह पहला मौका नहीं है जब नोखा में एमडी के साथ युवक को पकड़ा गया है। इससे पहले दो सगे भाईयों को इसी के साथ गिरफ्तार किया गया था।नोखा थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि अवैध रूप से स्मैक व एमडी ले आरोपी राकेश और सुंदर को पकड़ा गया है। इन दोनों को रोककर पुलिस ने पूछताछ की तो इनके पास स्मैक व एमडी पाया गया। एमडी अब तक मुंबई सहित बड़े शहरों में किया जाने वाला नशा है, जो धीरे धीरे बीकानेर के गांवों तक पहुंच गया है।
नोखा पुलिस की इस महीने में ये तीसरी कार्रवाई है जब स्मैक के साथ एमडी भी बरामद किया गया है।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com