04 June 2021 01:21 PM

बीकानेर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। विभाग ने अपने जीवित कर्मचारी को कोरोना के कारण मृत घोषित कर दिया। महाजन के सीएचसी में लेखाकर्मी के पद पर कार्यरत राजेश 27 अक्टूबर को अपनी कोरोना जांच करवाई थी 29 अक्टूबर को राजेश की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। विभागीय आदेशों के बाद उसने स्वयं को क्वारंटाइन कर लिया था। 2 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी आंकड़ों में राजेश को मृत घोषित कर दिया जबकि वह घर पर इलाज ले रहा था। वही छह माह बाद 16 मई को सीएमएचओ ऑफिस ने आंकड़े जारी कर राजेश को मृत घोषित कर दिया राजेश के पास गत सोमवार को समाज कल्याण विभाग के लूणकरणसर ऑफिस से फोन आया विभाग का फोन राजेश के नंबर पर आया था जिसके बाद राजेश को ये पता चला कि उसकी सरकारी आंकड़ों मैं मौत हो गई है।खुद राजेश ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ये बड़ी चूक है मै जीता जागता आपके सामने खड़ा हूं विभाग कि गलती की वजह से मेरे पास हर दिन मेरे हलचल जानने के लिए मेरे रिश्तेदारों के फोन आ रहे है। आखिर ये नाम मृतक की सूची में कैसे आया। खास बात यह है कि राजेश विभाग का ही कर्मचारी है, इसके बाद भी गलती हुई है।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
21 December 2021 01:27 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com