24 October 2021 08:23 PM

बीकानेर। बॉयोडीजल के नाम पर नकली व अवैध कैमिकल के बढ़ते कारोबार सहित अनेक मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकाल तक सभी पेट्रोल पम्प बंद रहेंगे। पेट्रोल पंप मालिकों की यह हड़ताल बीकानेर और जोधपुर के 12 जिलों में रहेगी।
इस हड़ताल से एम्बूलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं को मुक्त रखा गया है। बीकानेर जिला पेट्रोलियम पदार्थ विक्रेता संघ के अध्यक्ष सुरपतसिंह राजवी,पवन बोहरा,अमित शर्मा व अमित सांखला ने पत्रकारवार्ता में बताया कि पिछले काफी समय से प्रदेश में बॉयोडीजल के नाम पर नकली व अवैध कैमिकल, मिनरल ऑयल, बेस ऑयल, फ्यूल ऑयल, पैराफिन,फर्नेस ऑयल, हेवी वाइट ऑयल, सॉल्वेंट, इंडस्ट्रियल ऑयल आदि बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से लाया जा रहा है। ये अवैध कैमिकल और मिनरल आयॅल, पैराफिन आदि जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई जिलों में और पंजाब में पहुंचकर बिक रहा है। रिटेल में ये नकली और अवैध कैमिकल व मिनरल ऑयल 70 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से अवैध तरीके से बेचा जा रहा है। जिसकी वजह से जिले के पेट्रोल पंप पर बिक्री आधी हो गई है

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
27 June 2021 11:07 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com