23 July 2021 11:54 AM
लगातार छठे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर होने के बावजूद देश के कई राज्यों और लगभग सभी बड़े महानगरों में पेट्रोल 100 के पार है। आज पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं, जिनमें कोई बदलाव नहीं किया गया। आज यानी शुक्रवार को दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर है। यहां डीजल भी 89.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि, पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल का दाम 85.28 रुपये और डीजल 83.79 रुपये प्रति लीटर है। देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान औ सबसे सस्ता पोर्ट ब्लेयर में है। इन दोनों शहरों में पेट्रोल के रेट में करीब 28 रुपये का अंतर है।
1 जुलाई के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल पर केन्द्र सरकार 33.29% और राज्य सरकार 23.07% टैक्स वसूलते हैं। वहीं, डीजल पर केन्द्र सरकार 35.66% और दिल्ली सरकार 14.62% प्रतिशत पैसा टैक्स के रुप में वसूलते हैं। 2020 में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई थी, लेकिन तब महामारी की वजह से केन्द्र सरकार एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दिया था। दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
देश के प्रमुख शहरों में आज के रेट
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर | श्रीगंगानगर की तुलना में पेट्रोल के रेट में अंतर |
रांची | 96.68 | 94.84 | |
चंडीगढ़ | 97.93 | 89.5 | -1.25 |
आगरा | 98.32 | 89.96 | -1.64 |
लखनऊ | 98.92 | 90.26 | -2.24 |
चेन्नई | 101.49 | 94.39 | -4.81 |
दिल्ली | 101.84 | 89.87 | -5.16 |
कोलकाता | 102.08 | 93.02 | -5.4 |
पटना | 104.25 | 95.57 | -7.57 |
बेंगलुरु | 105.25 | 95.26 | -8.57 |
मुंबई | 107.83 | 97.45 | -11.15 |
जयपुर | 108.71 | 99.02 | -12.03 |
परभणी | 108.89 | 97.1 | -12.21 |
भोपाल | 110.2 | 98.67 | -13.52 |
इंदौर | 110.28 | 98.76 | -13.6 |
रीवा | 112.41 | 100.71 | -15.73 |
अनूपपुर | 112.78 | 101.05 | -16.1 |
श्रीगंगानगर | 113.21 | 103.15 | -16.53 |
पोर्ट ब्लेयर | 85.28 | 83.79 | -27.93 |

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com