19 October 2024 09:41 AM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी अनुसार उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी ब्लॉक के मोहनकोला गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. देवीपाटन मंदिर से वापस आते समय चर गहवा पुल पर एक बस पलट गई. इस हादसे में लगभग 50 से अधिक यात्री घायल हुए हैं और 3 व्यक्तियों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बस में सवार लोग मुंडन कार्यक्रम में गए थे और वापस आते समय यह हादसा हुआ.
बस में यात्रियों की संख्या अधिक थी, जिससे हादसे की गंभीरता बढ़ गई.
वहीं इस हादसे को लेकर सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी डॉ. राजगणपति आर. ने कहा "शारदा नदी में गिरी बस में मोहन कोला गांव के करीब 55 लोग सवार थे. आस-पास के गांवों के लोगों और पुलिस टीम ने बचाव कार्य चलाया. इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है और 2 अन्य को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, इस घटना में 22 लोग घायल हुए हैं.

RELATED ARTICLES
20 July 2023 01:03 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com