18 February 2023 12:15 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
राज्य के स्कूलों में पढ़ रहे 12वीं कक्षा के तीन लाख विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं समय पर पूरी नहीं की जा सकी है। प्रायोगिक परीक्षाओं की निर्धारित तिथि के बीच प्रतियोगी परीक्षाएं होने के कारण अनेक विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं अभी भी बकाया चल रही है।
वहीं स्थिति को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने निर्धारित समय तक प्रैक्टिकल एग्जाम नहीं कराने वाले स्कूलों को अब 26 फरवरी तक का समय दिया है। बोर्ड में प्रैक्टिकल की अंतिम तिथि में बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए हैं। दरअसल, पूर्व में निर्धारित तिथि के मुताबिक राज्य की स्कूलों में पढ़ रहे तीन लाख विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 18 जनवरी से 18 फरवरी तक आयोजित की जानी थी।
उधर, इसी माह 4, 5 वह 11 फरवरी को सीईटी सीनियर सेकेंडरी स्तर और 12 से 15 फरवरी तक संस्कृत शिक्षा विभाग की सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित होने के कारण अनेक स्कूलों में इन परीक्षाओं के सेंटर गठित किए गए। वहीं व्याख्याताओं की प्रतियोगी परीक्षाओं में ड्यूटी भी लगाई गई। ऐसे में निर्धारित समय तक अनेक विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं नहीं हो पाई। अब यह प्रायोगिक परीक्षाएं बकाया स्कूलों को 26 फरवरी तक आयोजित करनी होगी।
12वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा 9 मार्च से
12वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं प्रैक्टिकल एग्जाम की समाप्ति के बाद अगले माह 9 मार्च से शुरू होंगी। बोर्ड ने मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम पूर्व में ही जारी कर दिया था। यह परीक्षाएं 12 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षा एक पारी में सुबह 8.30 से दोपहर 11.45 बजे तक आयोजित की जाएगी।
बीकानेर में 36520 विद्यार्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे
बीकानेर जिले के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले 36520 विद्यार्थी 12वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए बीकानेर में 208 परीक्षा केंद्र गठित किए गए हैं।
10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए सेंटर गठित कर दिए गए हैं। बीकानेर में कुल 208 सेंटर गठित किए गए हैं। जहां 12वीं बोर्ड के 36520 और दसवीं बोर्ड के 40963 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। 10वीं बोर्ड की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी। -सुरेंद्र सिंह भाटी, डीईओ, माध्यमिक

RELATED ARTICLES
27 November 2021 02:55 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com