06 May 2022 05:12 PM
जोग संजोग टाइम्स,
दिल्ली भाजपा के नेता तजिंदर बग्गा को हरियाणा पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। दिल्ली पुलिस बग्गा को लेकर दिल्ली पहुंच गई है। बग्गा को पंजाब पुलिस ने शुक्रवार सुबह दिल्ली से गिरफ्तार किया था। बग्गा को मोहाली कोर्ट में पेश करने के लिए पंजाब लाया जा रहा था। आधे रास्ते में पंजाब पुलिस की गाड़ी को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोक लिया। उधर, भाजपा कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहां पुलिस ने बैरीकेड्स लगाए हैं। भाजपा कार्यकर्ता बैरीकेड्स लांघकर आप के दफ्तर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं।
दिल्ली पुलिस द्वारा बग्गा को साथ में ले जाने के खिलाफ पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में पिटीशन दायर कर दी है। सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने मांग की कि बग्गा को दिल्ली जाने से रोका जाए। उसे हरियाणा में ही रखा जाए। हाईकोर्ट ने उनकी यह मांग ठुकरा दी। दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस के किसी भी अफसर को डिटेन करने से इनकार किया। इस मामले में हाईकोर्ट ने आज शाम तक दोनों को ऐफिडेविट फाइल करने के लिए कहा है।
कुरुक्षेत्र से तजिंदर बग्गा को लेकर जाती दिल्ली पुलिस
पंजाब सरकार ने हरियाणा पर गलत तरीके से पंजाब पुलिस को रोकने की बात कही। जिसके जवाब में हरियाणा सरकार ने कहा कि दिल्ली पुलिस के पास दिल्ली कोर्ट का बग्गा को तलाशने का सर्च वारंट था। उनके मैसेज के बाद ही बग्गा और पंजाब पुलिस को कुरुक्षेत्र में रोका गया। इसी आधार पर उन्हें रोका गया। दिल्ली पुलिस का कहना था कि दिल्ली कोर्ट ने बग्गा को तलाशने का सर्च वारंट जारी किया। जिसके बाद कोर्ट को बताया गया कि बग्गा की लोकेशन हरियाणा के कुरुक्षेत्र में थानेसर की आ रही है।
दिल्ली पुलिस को सौंपने के बाद तजिंदर बग्गा ने इस तरह विक्ट्री साइन दिखाया
दिल्ली पुलिस की तरफ से डिटेन किए गए DSP
पंजाब पुलिस पर दिल्ली में 2 केस दर्ज
दिल्ली पुलिस ने तजिंदर बग्गा मामले में पंजाब पुलिस पर 2 केस दर्ज किए हैं। पंजाब पुलिस के वकील आरके राठौर ने बताया कि पहला केस किडनैपिंग का दर्ज किया गया है। दूसरा केस बग्गा के पिता के बयान पर मारपीट का दर्ज किया गया है। पंजाब पुलिस के DSP समेत 4 कर्मचारियों को दिल्ली पुलिस ने डिटेन किया गया है।
केजरीवाल को धमकी देने के मामले में कार्रवाई
बग्गा पर फिल्म कश्मीर फाइल्स को लेकर दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। पंजाब पुलिस ने बग्गा को जांच में शामिल होने का नोटिस दिया था, लेकिन वे इसके लिए नहीं पहुंचे थे।
5 बार नोटिस भेजा, दिल्ली पुलिस को सूचना भी दी : DSP सुखनाज सिंह, पंजाब पुलिस
मोहाली के DSP सुखनाज सिंह का कहना है कि तजिंदर बग्गा को 5 बार ऑन रिकॉर्ड नोटिस भेजकर जांच जॉइन करने को कहा था। हर बार यह टाल रहे थे। कोर्ट के आदेश के हिसाब से हमने पहले बग्गा को नोटिस दिया था। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस बारे में दिल्ली पुलिस के SHO को भी सूचना दी थी। गिरफ्तारी के लिए जब एक पार्टी बग्गा के घर पहुंची तो उसके बराबर दूसरी पार्टी पुलिस थाने पहुंची थी। इसके अलावा कंट्रोल रूम में भी सूचना दी थी। इसकी रिकॉर्डिंग भी हमारे पास मौजूद है। गिरफ्तारी की प्रक्रिया की हमने वीडियोग्राफी करवाई है।
पंजाब पुलिस का हरियाणा पुलिस को लिखा लेटर
पंजाब पुलिस के 50 लोगों ने घर में घुसकर पकड़ा
बग्गा के करीबियों के मुताबिक करीब 12 गाड़ियों में 50 पुलिसकर्मी उनके दिल्ली स्थित घर पर पहुंचे। परिजनों ने कहा कि पहले कुछ पुलिस वाले घर के अंदर आए। उन्होंने कुछ देर बात की। इसके बाद बाहर से बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी घर में घुस गए और बग्गा को पकड़कर ले गए। बग्गा का मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
पिता बोले- पुलिसवालों ने मेरे मुंह पर मुक्का मारा
तजिंदर बग्गा के पिता प्रितपाल सिंह ने कहा, 'पंजाब पुलिस के लोग तजिंदर को खींचकर ले गए। उन्हें पगड़ी भी नहीं पहनने दी। जब मैंने वीडियो बनाने की कोशिश की, तो मुझे रोककर एक कमरे में ले गए। वहां मेरे मुंह पर मुक्का मारा। पंजाब पुलिस मेरा फोन भी छीनकर ले गई। अरविंद केजरीवाल मेरे बेटे को जबरदस्ती फंसाना चाहते हैं।'
पंजाब पुलिस के खिलाफ मारपीट की शिकायत
इसके बाद प्रितपाल बग्गा ने जनकपुरी थाने पहुंचकर पंजाब पुलिस के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। उनके साथ दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी थे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा के युवा नेता को जबरन उठवाना और बुजुर्ग पिता से मारपीट करवाना केजरीवाल की तानाशाही मानसिकता का प्रमाण है।
जनकपुरी थाने में पंजाब पुलिस के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराते प्रितपाल बग्गा।
मान से बोले कुमार विश्वास- पगड़ी संभाल जट्टा
इस कन्ट्रोवर्सी में कवि कुमार विश्वास की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने पंजाब CM भगवंत मान को ट्विटर पर सलाह दी है। कुमार ने लिखा कि प्रिय छोटे भाई भगवंत मान, खुद्दार पंजाब ने 300 साल में दिल्ली के किसी असुरक्षित तानाशाह को अपनी ताकत से नहीं खेलने दिया। पंजाब ने तुम्हारी पगड़ी को ताज सौंपा है। पंजाब के लोगों के टैक्स के पैसों और उनकी पुलिस का अपमान मत करो। पगड़ी संभाल जट्टा।
कपिल मिश्रा बोले- बग्गा सच्चा सरदार, डरेगा नहीं
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि बग्गा एक सच्चा सरदार है। उसे इस तरह की हरकतों से न डराया जा सकता है और न ही कमजोर किया जा सकता है। मिश्रा ने कहा कि पंजाब पुलिस का इस्तेमाल केजरीवाल की पर्सनल नाराजगी और खुन्नस निपटाने के लिए किया जा रहा है। यह पंजाब और पंजाब के जनादेश का अपमान है।
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी को गुंडागर्दी करार दिया है।
कांग्रेस बोली- पंजाब पुलिस का इस्तेमाल कर रहे केजरीवाल
बग्गा की गिरफ्तारी को कांग्रेस ने गलत करार दिया है। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपने एजेंडे के लिए पंजाब पुलिस का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने बग्गा की गिरफ्तारी के तरीके पर ऐतराज जताया।
AAP प्रवक्ता के बयान पर दर्ज हुआ था केस
दिल्ली के भाजपा नेता तजिंदर बग्गा पर पंजाब के मोहाली में केस दर्ज है। यह केस आप के प्रवक्ता सन्नी आहलूवालिया के बयान के आधार पर मोहाली साइबर क्राइम सेल में दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता सन्नी आहलूवालिया ने बग्गा पर केजरीवाल को जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया था। यह केस IPC की धारा 153A, 505, 505(2) और 506 के तहत दर्ज किया गया है। आप विधायक नरेश बाल्यान ने बग्गा की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी।
आप विधायक नरेश बाल्यान ने बग्गा की फोटो पोस्ट कर उनकी गिरफ्तारी की जानकारी दी।
इस बारे में बग्गा के एक विवादित ट्वीट का हवाला दिया गया है, जो दिल्ली विधानसभा में कश्मीर फाइल्स मूवी पर केजरीवाल के बयान के बाद किया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बग्गा ने केजरीवाल को धमकी भरे लहजे में एक के बाद एक ट्वीट किए।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com