21 February 2022 11:35 AM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी केअनुसार शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक ज्वैलर की दुकान में आग लग गई। आगजनी की इस घटना में दुकान में खासा सामान व कागजात जलकर खाक हो गये है। बताया जा रहा है कि जवाहर नगर स्थित पीराराम ज्वैलर्स में अलसुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। आस पडौस वालों को आग की जानकारी मिली तो उन्होंने थाने को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल अग्निशमन को बुलाया और आग पर काबू पाया गया। इस घटना में ज्वैलर्स शो रूम की छत्त,टीवी,सोने-चांदी का सामान,फर्नीचर व रिकार्ड रूम में रखा सामान जल गया। हालाकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह सामान कितने रूपये का था। किन्तु अंदाजा लगाया जा रहा है कि लाखों रूपये का सामान जलकर खाक हो गया है। इस बारे में अभी तक थाने में भी किसी प्रकार का परिवाद दर्ज नहीं हुआ है।

RELATED ARTICLES
28 May 2022 04:03 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com