21 June 2026 12:15 PM

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर टीम आवर फॉर नेशन एवं दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने किया सामूहिक योगाभ्यास
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर टीम आवर फॉर नेशन एवं दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा अमरसिंहपुरा स्थित आवर फॉर नेशन मुख्यालय पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया।
दोनों संस्थाओं के सदस्यों ने पूरे उत्साह, ऊर्जा और अनुशासन के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। योग गुरु एवं प्रोफेसर डॉ. बृजेन्द्र त्रिपाठी तथा दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की निदेशक निशा लिम्बा ने योग सत्र का नेतृत्व करते हुए प्रतिभागियों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया।
इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा निर्धारित योग दिवस प्रोटोकॉल के अनुसार सभी योगासन एवं प्राणायाम किए गए। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से युवाओं को नियमित रूप से योग अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया गया।
लगभग एक घंटे तक चले इस आयोजन में सभी प्रतिभागियों ने योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा तथा स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन पूरे उत्साह के साथ “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ हुआ।
टीम आवर फॉर नेशन का संदेश:
“शिकायत नहीं, सहयोग” तथा “हर सप्ताह कुछ समय राष्ट्र के नाम।”

RELATED ARTICLES
29 September 2023 10:16 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com