03 September 2021 04:41 PM
बीकानेर-लोन देने के बहाने महिला से नजदीकियां बढ़ाई। धर्म परिवर्तन कर शादी करने के लिए महिला पर दबाव बनाया गया तो महिला ने मना कर दिया तो आरोपी ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। इसके पश्चात आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर निकाह करने का दबाव बनाया। परेशान पीड़ित महिला नयाशहर पुलिस थाने पहुंची, जहां आरोपी सहित उसकी सहयोगी चार नामजद महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
मामले की जांच सीओ सुभाष शर्मा कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि सर्वोदय बस्ती निवासी हैदर अली पुत्र अब्दुल सलीम ने उसे लोन देने के बहाने अलग-अलग जगह बुलाता। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ नजदीकियां बढ़ाई। उसके बाद आरोपी ने महिला को धर्म परिवर्तन कर शादी करने को बोला तो महिला ने मना कर दिया। आरोप है कि 8 जुलाई 2021 को आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसमें आरोपी की मां तबस्सुम, मौसी कोसरहीना, महरूम, मैना उर्फ पुष्पा, ललिता व दो अन्य महिलाओं ने आरोपी का सहयोग किया
आरोप है कि आरोपी ने महिला की वीडियो बना ली जिसको वायरल करने की धमकी देकर सहयोगियों ने हैदर से निकाह करने का दबाव बनाया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 420, 384, 376, 376डी, 341 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com