15 August 2021 03:20 PM

श्रीगंगानगर (रायसिंहनगर)। कस्बे के एक युवक का शव पीएस नहर हैड पर मिला शव। शनिवार सुबह से ही वह घर से गायब था। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। उसके बारे में परिचितों और मित्रों से जानकारी जुटाई जा रही थी लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। देर शाम उसका शव पीएस नहर हैड पर मिला।युवक कस्बे के एक होमगार्ड जवान का पुत्र था और वह नगर पालिका के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्मिक था। मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कुमार का करीब 25 वर्षीय पुत्र करण विश्नोई शनिवार सुबह े ही घर से लापता था। युवक कस्बे के वार्ड 32 में किराए के मकान में रहता था। फिलहाल युवक के शव को सरकारी अस्पताल में रखवाया गया है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। परिजनों से युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
17 September 2023 07:27 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com