23 April 2022 07:29 PM

जोगम संजोग टाइम्स,
नागौर जिले के कई गांवों में खुलेआम छोटी-छोटी दुकानों और ठेलों पर बेफिक्र होकर पेट्रोल बेचा जा रहा है। गांवों में मेकैनिक दुकानों, पंचर निकालने की दुकानों पर तो कहीं किराणा की दुकान पर भी पेट्रोल की अवैध बिक्री की जा रही है। एक, दो या पांच लीटर की बोतलों में पेट्रोल भरकर इस तरह से बेच रहे हैं जैसे उन्हें किसी का खौफ ही नहीं। इन दुकानों के बाहर एक-दो नहीं बल्कि दर्जनों बोतलें भरकर रखी जाती हैं। ग्राहक आने पर उसकी मांग अनुसार पेट्रोल वाहन की टंकी में भर देते हैं। कई ग्राहक भी हुई बोतलें लेकर जाते हैं। वह भी दे दी जाती हैं। जबकि पेट्रोल पंप पर भी बोतलों में पेट्रोल देने पर प्रतिबंध हैं। ये पेट्रोल दुकानदार शहरी इलाके के पेट्रोल पंप से ही लाते हैं। गांवों में पंप नहीं होने से कई मजबूर वाहन चालकों को ये महंगी रेठ पर पेट्रोल बेचते हैं। मार्केट रेट से 15-20 रुपए लीटर पर ज्यादा वसूलते हैं। गच्छीपुरा, बेसरोली, गेहड़ी कलां, खेडी लीला, खेड़ी शीला, डोबड़ी कलां, भैया कलां और सरनावड़ा सहित कई गांवों में पेट्रोल की अवैध बिक्री हो रही है।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
11 September 2022 03:23 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com