13 July 2021 11:41 AM

बीकानेर। मिली सूचना अनुसार शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद उसे जेल हो गई जिससे युवक गुस्सा हो गया और उसने जेल से छूटते ही युवती के घर जा पहुंचा और परिजनों के साथ मारपीट की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंगाशहर के गंगाशहर में रामदेव कॉलोनी निवासी युवती ने वर्ष, 19 में दिनेश भार्गव के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया था। उस मामले में आरोपी जमानत छूट गया था। जेल से छूटने के साथ युवक ने बदला लेने के लिए साथियों को लेकर पीडि़ता के घर पहुंचा और वहां मौजूद परिजनों पर धारदार हथियार और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में पीडि़ता, उसके माता-पिता और भाई के गंभीर चोटें आई हैं। पीडि़ता के पिता की ओर से गंगाशहर थाना पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि दिनेश, मुकेश भार्गव, अशोक पंचारिया, नकुल पंचारिया, सुरेश भार्गव, चार-पांच अन्य लोगों ने गुप्ती, डंडों से हमला किया जिससे उसके सिर में 17 और पत्नी के सिर में 15 टांके आए हैं। पत्नी के मुंह पर टांके आए। बेटे और बेटी को भी चोटें लगी हैं। दिनेश रोजाना दुष्कर्म का मुकदमा वापस लेने या राजीनाम करने की धमकी दे रहा था। गंगाशहर थाना एसएचओ राणीदान उज्जवल ने बताया कि पीडि़त पक्ष की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

RELATED ARTICLES
19 April 2022 05:01 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com