12 February 2022 05:44 PM
महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने शनिवार को अपने कार्यलय का प्रस्तावित तीसरा बजट रखा। दोपहर दो बजे वेटनरी ऑडिटोरियम में शुरू हुई साधारण सभा शुरूआत में ही हंगामें की भेट चढ़ गई। कांग्रेसी पार्षदों का आरोप है कि निगम में बिजेपी बोर्ड के सभी पार्षद उपस्थित नहीं थे पुरा संख्या बल नहीं था ऐसे में यह प्रस्तावित बजट मान्य नहीं होगा। कांग्रेसी पार्षदों ने आयुक्त साधारण सभा की विडियो रिकॉडिंग सहित प्रस्तावित बजट की कॉपी की मांग है। बजट सभा के शुरू होते ही कांग्रेसी पार्षदों ने हंगामा कर दिया। पार्षदों का कहना था कि सदन के अन्दर पुलिस बल तैनात किया गया जो सदन के नियमों के विपरित था। इसके अलावा सदन में बेरिकेटस लगाये गए जबकि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। पार्षदों ने इसका विरोध करते हुए सदन में काले झण्डे लहराये। यहां तक बेरिकेटस लांदकर महापौर के मंच पर चढ़कर विरोध जताया। महापौर ने कहा कि वितीय वर्ष 2022-23 में नगर निगम का प्रस्तावित बजट अनुमान तीन सौ बासठ करोड़ तैंतीस लाख पैंतीस हजार रूपये है। प्रस्ताव में कुल आय दो सौ सैन्तालीस करोड़ साठ लाख पैन्तालीस हजार रूपये एवं कुल व्यय दो सौ सताईस करोड बतीस लाख इक्कीस हजार रूपये प्रस्तावित है।
*
*
*
*
उन्होने कहा कि वितीय वर्ष 2022-23 में गत दो वर्षों में अधूरे रहे कार्यों घोषणाओं को पूर्ण करने के साथ साथ व्यापक जनहित के कार्य करवाये जाएगें। जिसमें महाराजा गंगासिंह द्वारा शहर में बनाई स्वायत शासन व्यवस्था वर्ष 1923 में शुरू की गई थी वर्ष 2023 में शहर की लोकतान्त्रिक व्यवस्था को 100 वर्ष पूर्ण होने वाले है। जिस पर 1 जनवरी 2023 से शताब्दी वर्ष के रूप में बनाया जाएगा। जिसके तहत नगर निगम बीकानेर का नया लोगो, डाक टिकट एवं एक भव्य कार्यक्रम आयोजन तथा अन्य कार्यक्रम
जनसहभोगिता एवं जन सुझावों से किये जायेगें।
बालिका शिक्षा एवं राजकीय बालिका विद्यालयों पर विशेष ध्यान देते हुए शहर की राजकीय बालिका विद्यालयों के लिए सावित्री बाई फुले बालिका शिक्षा उत्थान योजना पैकेज बनाकर एक करोड का प्रावधान प्रस्तावित है। जिसमें स्पष्ट रूप से सीसी ब्लॉक, शैड
जल व्यवस्था तथा शौचालय निर्माण ही करवाए जायेगें।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com