28 February 2022 03:55 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार ने अपने कैबिनेट मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा है। पीएमओ सूत्रों के अनुसार कैबिनेट मिनिस्टर हरदीप पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल वीके सिंह को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा है। इन्हे निकासी मिशन का समन्वय करने और छात्रों को घर वापस लाने में मदद करने के लिए भेजा है। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया + मोल्दोवा को देखेंगे। किरेन रिजिजू स्लोवाकिया जाएंगे। हरदीप सिंह पुरी हंगरी जाएंगे। वीके सिंह निकासी का प्रबंधन करने के लिए पोलैंड में होंगे। कीव में सप्ताहांत कर्फ्यू हटा। सभी छात्रों को पश्चिमी भागों की यात्रा के लिए रेलवे स्टेशन जाने की सलाह दी जाती है। यूक्रेन रेलवे निकासी के लिए विशेष ट्रेनें चला रहा है।
यूक्रेन में फंसी बीकानेर की शालिनी शर्मा पोलैंड पहुंचीं अब वह भारतीय दूतावास के गेस्ट हाउस में हैं.. बहुत जल्द बीकानेर पहुंचेंगी।

RELATED ARTICLES
01 April 2023 11:54 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com