17 November 2022 05:42 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
राजस्थान के कर्नल रमेश सिंह राठौड़ शिलांग (मेघालय) में शहीद हो गए। वो चूरू के रहने वाले थे। राठौड़ सेना के शिलांग हेड क्वार्टर 101 एरिया में कर्नल-ए (12 आर्म्ड रेजिमेंट) के पद पर तैनात थे। शहीद का पार्थिव शरीर गुरुवार को सिद्धमुख मोड़ पहुंचेगा। यहां से 20 KM की तिरंगा यात्रा के साथ उनके पैतृक गांव घणाऊ (सादुलपुर) ले जाया जाएगा। यहां सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाएगा।जानकारी के अनुसार, कर्नल रमेश सिंह राठौड़ (49) मंगलवार देर शाम को ड्यूटी के बाद पैदल अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में स्कॉर्पियो ने उनको टक्कर मार दी। कर्नल राठौड़ की मौके पर ही मौत हो गई। गांव में जैसे ही उनकी शहादत की खबर आई तो शोक छा गया। कर्नल का परिवार उनके साथ शिलांग में ही था, जो उनके पार्थिव शरीर को लेकर गांव आ रहा है। गांव में उनके रिश्तेदार रहते हैं। शहीद के गांव में सुबह से ही भीड़ जुटी हुई है।
सिद्धमुख मोड़ से निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा
कर्नल रमेश सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह शिलांग से दिल्ली पहुंचा। इस दौरान उनके पिता कल्याण सिंह (80), पत्नी प्रियंका राठौड़ (45), बड़ा बेटा सूर्यवंश सिंह राठौड़ (18) और कीर्ति वर्धन राठौड़ साथ आ रहे हैं। उधर, गांव से शहीद के दोनों बड़े भाई दिल्ली पहुंचे और पार्थिव शरीर को लेकर गांव रवाना हुए। शहीद की पार्थिव देह आज राजगढ़ के सिद्धमुख मोड़ पहुंचेगी, जहां से तिरंगा यात्रा के साथ पैतृक गांव के लिए रवाना होगी।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
20 September 2021 02:20 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com