27 January 2022 03:46 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) सीकर टीम ने गुरुवार को लाडनू तहसील के सुनारी गांव में कार्यरत पटवारी मदनलाल रेगर निवासी लाडनू शहर को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सीकर ACB के DSP जाकिर अख्तर ने बताया कि परिवादी गणेश की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। उसने बताया था कि सुनारी गांव में उसकी खातेदारी जमीन का सीमाज्ञान करने के एवज में पटवारी मदनलाल रेगर ने 10 हजार रिश्वत मांगी थी।
3 दिन पहले करवाया सत्यापन, 8 हजार में फ़ीस हुई डील
सीकर DSP जाकिर के नेतृत्व में 3 दिन पहले कार्रवाई को लेकर सत्यापन किया गया था। इस दौरान परिवादी गणेश और पटवारी मदन के बीच 8 हजार रूपये की रिश्वत की डील फाइनल हो गई। सत्यापन के बाद गुरुवार को सीकर DSP जाकिर के नेतृत्व में लाडनू तहसील कार्यालय में परिवादी गणेश से पटवारी मदन को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

RELATED ARTICLES
28 December 2022 05:23 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com