28 February 2022 11:40 AM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में चल रहे विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के संभावित विधायकों की बीकानेर में बाड़ेबंदी हो सकती है। दरअसल, “आप” के मुख्यमंत्री फेस भगवंत मान पिछले दो दिन से बीकानेर में ही थे। उन्होंने यहां एक लग्जरी होटल में दो दिन रुककर न सिर्फ बाड़ेबंदी की व्यवस्थाएं संभाली है, बल्कि कई राजनीतिक निर्णय भी यहीं से लिए। हालांकि ये समझ से परे है कि पंजाब चुनाव के बीच मुख्यमंत्री पद के दावेदार दो दिन बीकानेर में क्या राजनीतिक कार्यों में उलझे हुए रहे।यहां नरेंद्र भवन होटल में भगवंत मान के रुकने की व्यवस्था की गई थी। उनकी यात्रा को पूरी तरह गोपनीय रखा गया। यहां तक कि नरेंद्र भवन के संचालकों को भी स्पष्ट कर दिया गया था कि ये सूचना लीक नहीं होनी चाहिए। रविवार को जब मान यहां से वापस रवाना हो गए, तब ये जानकारी सामने आई। बताया जा रहा है कि दो दिन तक मान ने बीकानेर में रहते हुए कई राजनेताओं से मुलाकात की है। इनमें पंजाब की राजनीति से जुड़े नेता भी शामिल है। हालांकि ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि बीकानेर और राजस्थान के किन नेताओं के संपर्क में रहे। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि होटल नरेंद्र भवन में ही पंजाब के आप के उम्मीदवारों को एकत्र किया जा सकता है।
अब जैसलमेर रवाना
मान रविवार को यहां से जैसलमेर के लिए रवाना हो गए। माना जा रहा है कि जैसलमेर में भी संभावित विधायकों के रुकने का स्थान देखा जा रहा है। ये भी संभव है कि कुछ उम्मीदवारों को बीकानेर और कुछ को जैसलमेर लाया जाए।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com