19 October 2022 11:03 AM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीकानेर रेलवे स्टेशन पर एक युवक का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव अब पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया है। अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और टिकट रूम के पास ही सुलभ शौचालय बना हुआ है। इसी सुलभ शौचालय के आगे एक युवक सो रहा था। उसके पास एक बैग भी मिला है। जिसमें कुछ कपड़े हैं। यात्रियों ने इसे सोया हुआ समझा। बाद में किसी ने संभाला तो उसके शरीर में हरकत नहीं थी। इस पर रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। बैग में कुछ कपड़े हैं, जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।खिदमतगार कमेटी के राजकुमार खड़गावत और ताहिर को इसकी सूचना मिली तो मौके पर पहुंच गए। जब कोई भी शव के हाथ लगाने को तैयार नहीं थे तो इन युवकों ने शव को स्ट्रेचर पर लेकर एम्बुलेंस से पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां पहले उसका चैकअप करवाया गया। इस पर डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि ये युवक बीकानेर आया हुआ है। स्वास्थ्य खराब होने पर यहां सो गया है। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। रेलवे पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है।

RELATED ARTICLES
11 February 2022 02:38 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com