15 March 2022 06:20 PM
जोग संजोग टाइम्स ,बीकानेर
जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के साथ अमानवीय घटनाओं पर बनी फिल्म कश्मीर फाइल्स आज एक हजार लोगों को नि:शुल्क दिखाई गई। रामलाल सूरजदेवी रांका चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सूरज टाकिज में दोपहर 12 बजे वाले शो में दर्शकों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया गया। शो शुरू होने से पहले ंराष्ट्रगान गाकर भारत माता के जयकारे लगाएं गये। फिल्म को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने केा मिला। इस मौके पर भाजपा नेता महावीर रांका,युधिष्ठिर सिंह भाटी,ट्रस्ट के पवन महनोत,पूर्व व वर्तमान पार्षद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। लगातार तीन दिनों तक अलग अलग संगठनों की ओर से यह फिल्म लोगों को दिखाई जाएगी। इसके लिये टिकटों की बुकिंग पहले से ही कर दी गई है। जैसे ही फिल्म नि:शुल्क दिखाने की सूचना लोगों को मिली। वैसे ही सूरज टॉकिज पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कतारबद्व होकर लोगों ने सिनेमा हॉल में प्रवेश किया। महावीर रांका ने बताया कि कल पूनमचंद झंवरी देवी कच्छावा चेरिटेबल ट्रस्ट व रविवार को रस रसना परिवार की ओर से नि:शुल्क लोगों को फिल्म दिखाई जाएगी।
टैक्स फ्री की उठी मांग
जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के साथ अमानवीय घटनाओं पर बनी फिल्म कश्मीर फाइल्स को जहां बीकानेर नि:शुल्क दिखाया जा रहा है। वहीं भाजपा पार्षदों ने जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर फिल्म को कर मुक्त करने की मांग की है। पार्षदों का कहना है कि कई राज्यों में फिल्म को कर मुक्त कर दिया गया। फिल्म को कर मुक्त करने से ज्यादा से ज्यादा लोग इस फिल्म को देख पाएंगे। इस मौके पर कि शोर आचार्य,सुधा आचार्य,विकास सियाग,अनूप गहलोत,सूरजमाल सिंह नीमराणा सहित अनेक जने मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com