02 June 2021 02:45 PM

देश में सीबीएसई की 12वीं परीक्षा रद्द होने के बाद अब राजस्थान में भी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द किए जाने चर्चा है। हालांकि बोर्ड परीक्षाओं पर फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज अपने निवास पर मंत्रिपरिषद समूह की बैठक बुलाई है। शाम 5 बजे होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक में कैबिनेट और राज्यमंत्री शामिल होंगे। हालांकि जहां कुछ मंत्री मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचेंगे तो वहीं कई मंत्री वर्चुअल जुड़ेंगे। सूत्रों की माने तो बोर्ड परीक्षाएं वर्तमान परिस्थितियों में कराई जाए या नहीं इसे लेकर मंथन होगा और सरकार इस पर अपना फैसला भी लेगी।
गहलोत सरकार पर प्रियंका का दबाव विश्वस्त सूत्रों की माने तो बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने को लेकर गहलोत सरकार पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का दबाव बताया जा रहा है। राजस्थान के अभिभावकों ने भी सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से राजस्थान में बोर्ड परीक्षा रद्द कराने की गुहार की थी। वहीं चर्चा ये भी है कि अगर राजस्थान में बोर्ड परीक्षाएं रद्द नहीं होती हैं तो भाजपा इस मामले में प्रियंका गांधी और कांग्रेस पर हमलावर हो सकती हैं चूंकि सीबीएसई परीक्षा रद्द कराने के लिए प्रियंका गांधी ने पूरा जोर लगाया हुआ था। ऐसे में गहलोत सरकार नहीं चाहेगी कि बोर्ड परीक्षाएं कराकर भाजपा को कांग्रेस और प्रियंका गांधी को घेरने की मौका दिए जाए।
प्रियंका को नाराज नहीं करना चाहेंगे गहलोत पार्टी के जानकारों की माने तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोर्ड परीक्षाएं कराने का फैसला लेकर अपनी ही नेता प्रियंका गांधी को नाराज नहीं करना चाहेंगे। मंगलवार शाम से ही कांग्रेस गलियारों में भी चर्चा इस बात की है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ा मामला आज मंत्रिपरिषद की बैठक में लेंगे। हालांकि इससे पहले मंत्री परिषद की बैठक में बोर्ड परीक्षाएं कराई जाए या नहीं इसे लेकर तमाम मंत्रियों की राय भी ली जाएगी जाएगी और उसके बाद ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर अपना फैसला लेंगे।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
21 August 2022 05:14 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com