04 May 2022 07:43 PM

जोग संजोग टाइम्स,
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कड़ी स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है।
जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि वे युवा जो 18 वर्ष की अधिक आयु प्राप्त कर चुके हैं तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की किसी योजनाओं से लाभान्वित नहीं हैं, इस योजना के लिए पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत निर्माण कार्यों से संबंधित परियोजनाओं के लिए अधिकतम 25 लाख रुपये तथा सेवा कार्यों से संबंधित परियोजनाओं केे लिए अधिकतम 10 लाख रुपये के ऋण के लिए योजना की वेबसाइट से वांछित दस्तावेज सहित अपना आवेदन कर सकते है। योजना के तहत लाभार्थी को श्रेणी के अनुसार 15 से 35 प्रतिशत का अनुदान देय है। आवेदक अधिक जानकारी कार्यालय समय में रानी बाजार स्थित जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
04 September 2023 04:56 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com