04 September 2021 09:43 AM

बीकानेर मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को राजस्थान की ACB एसीबी टीम ने बीकानेर संभाग में बड़े स्तर पर चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ सघन अभियान चलाकर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कर दी। एसीबी को शिकायत मिली थी कि सहकारिता विभाग बीकानेर के पूर्व कार्मिक श्रीगंगानगर के एमडी और चुरू जिले में डिप्टी रजिस्ट्रार के गठजोड़ से उच्च स्तर का भ्रष्टाचार हो रहा है जिसमें अधीनस्थ कर्मचारियों की नियुक्तियां वेतन विसंगतियों के निस्तारण और विभिन्न टेंडर में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
सारी जानकारी जुटा लेने के बाद एसीबी की टीम ने तीनों जगह एक साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। दलाल के रूप में काम करने वाले वली मोहम्मद जो इसी विभाग (सहकारिता विभाग) का रिटायर्ड कर्मचारी है। जो शुक्रवार को भी ऑफिस में था और एसीबी ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद एसीबी ने प्रबंध निदेशक केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड श्रीगंगानगर के मंगतराम खन्ना उर्फ एमआर खन्ना एवं चूरू के उप रजिस्ट्रार नौरंगलाल बिश्नोई को गिरफ्तार कर इनके ऑफिस और घर पर कागजातों की छानबीन की ।देर रात तक ACB कार्रवाई कर रही थी। वहीं शनिवार को उनके बैंक खाते भी चेक होने हैं।
प्रथम दृष्टया घर पर मिले कागजातों को देखने के बाद यह स्पष्ट नजर आ रहा है कि भ्रष्टाचार हुआ है ।एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन स्वयं इस मामले की निगरानी कर रहे हैं और घर पर हो रही छानबीन की जानकारी भी ले रहे हैं। शुक्रवार को बीकानेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजनीश पूनिया और पुलिस निरीक्षक दिलीप खत्री के नेतृत्व में टीम का गठन कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com