24 April 2022 06:44 PM
जोग संजोग टाइम्स,
पुलिस ने शनिवार देर रात कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी घर के बारह बने नोहरे में शराब बेच रहा था।उसके पास शराब के दो सौ पव्वे तथा बीयर की करीब बारह बोतलें मिली हैं। पुलिस ने कार्रवाई को शनिवार देर रात अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश क रही है।
अवैध रूप से शराब बेचने की मिली थी जानकारी
पुलिस को श्रीगंगानगर में श्रीकरणपुर इलाके में अवैध रूप से शराब की बिक्री किए जाने तथा घर के नोहरे में ही अलग-अलग ब्रांड की शराब बेचने की जानकारी मिली थी। इस पर पुलिस ने छापा मारकर यह कार्रवाई की। पुलिस को वार्ड पांच में शराब की यह बिक्री होने की जानकारी मिली थी। जैसे ही पुलिस टीम पहुंची आरोपी श्याम लाल मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर मिला सामान जब्त कर लिया। मौके पर बीयर की बारह बोतल तथा अन्य अलग-अलग ब्रांड के करीब पौने दो सौ पव्वे मिले हैं। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई एसएचओ आलोकसिंह की देखरेख में की गई।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
23 July 2023 02:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com