08 November 2022 12:09 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीकानेर में अग्रवाल समाज चेतना समिति दीपावली स्नेह मिलन समारोह- २०२२ का आयोजन रविवार देर शाम को रानी बाजार इण्डस्ट्रीयल एरिया स्थित रिद्धी- सिद्धी भवन में आयोजित किया गया।* समिति अध्यक्ष सुशील बंसल ने बताया कि कार्यक्रम में अग्रजन बंधुओं के स्नेह मिलन समारोह की संपूर्ण जानकारी देने वाली अग्रसर- २०२२ वार्षिक पत्रिका का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। मंत्री विनोद गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में अग्रसेन महाराज की हर वर्ष निकलने वाली शोभायात्रा के पात्रों और खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही समाज के वरिष्ठ अग्रजन, अग्रगौरव, उत्कृष्ट कार्यकर्ता सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान , किया गया। पुस्तक के मार्गदर्शक तोलाराम जी ने पुस्तक के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजुवास के कुलपति प्रो. (डॉ.) सतीश के गर्ग ने की, मुख्य अतिथि निदेशक माध्यमिक शिक्षा गौरव अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र संघ के अध्यक्ष प्रशांत कंसल व सेवानिवृत सहायक अभियंता सुखदेव चन्द्र सिंघल थे। कार्यक्रम में पन्द्रह सौ से अधिक अग्रवाल समाज के लोग शामिल हुए।
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीकानेर में अग्रवाल समाज चेतना समिति दीपावली स्नेह मिलन समारोह- २०२२ का आयोजन रविवार देर शाम को रानी बाजार इण्डस्ट्रीयल एरिया स्थित रिद्धी- सिद्धी भवन में आयोजित किया गया।

समिति अध्यक्ष सुशील बंसल ने बताया कि कार्यक्रम में अग्रजन बंधुओं के स्नेह मिलन समारोह की संपूर्ण जानकारी देने वाली अग्रसर- २०२२ वार्षिक पत्रिका का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। मंत्री विनोद गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में अग्रसेन महाराज की हर वर्ष निकलने वाली शोभायात्रा के पात्रों और खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही समाज के वरिष्ठ अग्रजन, अग्रगौरव, उत्कृष्ट कार्यकर्ता सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान , किया गया। पुस्तक के मार्गदर्शक तोलाराम जी ने पुस्तक के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजुवास के कुलपति प्रो. (डॉ.) सतीश के गर्ग ने की, मुख्य अतिथि निदेशक माध्यमिक शिक्षा गौरव अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र संघ के अध्यक्ष प्रशांत कंसल व सेवानिवृत सहायक अभियंता सुखदेव चन्द्र सिंघल थे। कार्यक्रम में पन्द्रह सौ से अधिक अग्रवाल समाज के लोग शामिल हुए।
RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
11 February 2024 06:05 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com