30 June 2021 09:12 AM

बीकानेर जिला उद्योग संघ ने समाजसेवा के क्षेत्र में एक नया आयाम प्रस्तुत करते हुए पीबीएम अस्पताल की कबाड़ पड़ी 42 ट्रोलियों को नया रूप देकर पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. परमेन्द्र सिरोही व डॉ. पीडी तंवर के सुपुर्द की।
संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि पीबीएम अस्पताल में मरीजों को लाने व ले जाने में आ रही ट्रोलियों की कमी को देखते हुए अधीक्षक डॉ. परमेन्द्र सिरोही से सम्पर्क कर कबाड़ बन चुकी ट्रोलियों को उद्योग संघ में लाकर पहिये, लोहे की चद्दर व पाइप नए डलवाते हुए उन्हें नया रूप देकर पीबीएम अस्पताल को सुपुर्द किया गया। डॉ. परमेन्द्र सिरोही ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ सदैव समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है एवं मरीजों की सुविधा के लिए किया गया यह कार्य अन्यों के लिए भी प्रेरणादायी सिद्ध होगा। इस अवसर पर डॉ. पीडी तंवर ने उद्योग संघ का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान राजीव यूथ क्लब अध्यक्ष अनिल कल्ला, विनोद गोयल, वीरेंद्र किराडू, नरेश मित्तल, हरिकिशन गहलोत, अशोक गहलोत, आदर्श शर्मा, पार्षद पुनीत शर्मा, सुशील व्यास, डॉ. आशीष सोलंकी, डॉ. पंकज मोहता, किशन मूंधड़ा, पवन पचीसिया, रोहित पचीसिया आदि उपस्थित हुए।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
16 June 2024 01:22 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com