12 August 2021 06:04 PM

जोग संजोग टाइम्स:- जोधपुर। जोधपुर के महामंदिर इलाके प्रथम पोल जैन स्थानक से बुधवार दोपहर एक जैन साध्वी का अपहरण हो गया। कार में आए दो पुरूष और दो महिला जैन साध्वी का अपहरण कर ले गए। घटना की जानकारी पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। रात को कार सीकर फतेहपुर में पकड़ी गई। जैन साध्वी को छुड़ाने के बाद कार सवार चार लोगों को वहां की पुलिस ने हिरासत में लिया है। जैन साध्वी को लेने जोधपुर से एक टीम फतेहपुर भेजी गई है। बयान के आधार पर ही अब आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
महामंदिर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि महामंदिर प्रथम पोल में जैन स्थानक है। बुधवार को एक कार में कुछ लोग सवार होकर आए। उन लोगों ने जैन स्थानक की साध्वी 21 साल की महासती अनुयाजी का अपहरण कर लिया। जैन स्थानक के मुकेश बोहरा की तरफ से बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई। पुलिस ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। तब पंजाब पासिंग नंबर की कार को नागौर की तरफ जाते देखा गया। पुलिस ने प्रदेश भर में नाकाबंदी करवा दी। रात को यह कार सीकर के फतेहपुर इलाके में नाकाबंदी में पकड़ी गई।
पुलिस ने देखे सीसीटीवी फुटेज
थानाधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी पर आसपास के फुटेजों को देखा गया। तब एक कार में दो महिलाएं और दो पुरूष देखे गए। जो साध्वी अनुयाजी को ले जाते दिखे है। गाड़ी नंबर के आधार पर उसकी तलाश में नाकाबंदी करवाई गई। जानकारी में सामने आया कि साध्वी अनुयाजी के माता-पिता बचपन में ही गुजर गए थे। फिर 13 साल की उम्र में वह साध्वी बन गई थी। वह वर्तमान में जैन स्थानक महामंदिर प्रथम पोल पर ही रहती थी।
पुलिस की टीम फतेहपुर रवाना
थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम को फतेहपुर रवाना किया है। अपहरण के कारणों का पता जैन साध्वी के बयान के बाद ही लग पाएगा। किडनैपर को भी जोधपुर लाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
05 September 2023 04:33 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com