05 May 2022 10:00 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीकानेर, 5 मई , टीकूराम चौहान की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा शुक्रवार को पूगल में आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री श्री गोविंद राम मेघवाल के पिता स्व.श्री टीकूराम चौहान की स्मृति में शुक्रवार को पूगल स्थित अंबेडकर भवन में श्रद्धांजलि सभा एवं सत्संग कार्यक्रम सायं 6 बजे से आयोजित किया जाएगा।
आपदा प्रबंधन मंत्री ने बताया कि उनके पिता का निधन गत वर्ष 6 मई को हुआ था। तब कोरोना संक्रमण की परिस्थितियों के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा जारी गाडलाइन की अनुपालना में सभी गतिविधियां सीमित लोगों की भागीदारी के साथ की गई। इस श्रृंखला में अब श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें खाजूवाला,पूगल, छत्तरगढ़ और दंतौर सहित जिले और आसपास के क्षेत्रों से जनप्रतिनिधि एवं आमजन शिरकत करेंगे। इस दौरान सत्संग का आयोजन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
21 September 2022 03:47 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com