23 June 2022 02:41 PM
जोग संजोग टाइम्स,
1 कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को देश की ‘गौरव’ मुर्मू का समर्थन करना चाहिए: गिरिराज
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का अनुरोध किया।
2 एकनाथ शिंदे ही हमारे नेता', 34 बागी विधायकों का राज्यपाल को लेटर।
उधर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पार्टी विधायकों की इमरजेंसी बैठक को संबोधित करना शुरू कर दिया है। हालांकि एकनाथ शिंदे ने इस मीटिंग को अवैध करार दिया है। वहीं अपने संबोधन में उद्धव ठाकरे ने कहा है कि शिवसेना और हिंदुत्व में कोई अंतर नहीं है। हमने बाला साहेब के सिद्धांतों को नहीं छोड़ा है।
3छत्तीसगढ़ में कभी भी हो सकता है सियासी विस्फोट: धरमलाल कौशिक।
इस वक्त महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आया हुआ है। शिवसेना के ही एक सिपाही एकनाथ शिंदे ने कथित रूप से पार्टी से बगावत कर अपने पार्टी के मुखिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनके साथ इतने विधायक बताया जा रहे हैं जिससे महाराष्ट्र में सियासी बवाल खड़ा हो सकता है। वहीं महाराष्ट्र में चल रहे सियासी कोहराम को छत्तीसगढ़ से जोड़ते हुए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा " छत्तीसगढ़ में कभी भी हो सकता है विस्फोट , छत्तीसगढ़ के अंदरूनी कांग्रेस की स्थिति अच्छी नहीं।
4 ओडिशा: NDA को मिला BJD का साथ, अग्निपथ योजना की सराहना की।
राज्य मंत्री तुषारकांति बेहरा ने मंगलवार को इस योजना को शानदार बताया। विकास अटकलों के बीच आया कि बीजेडी एनडीए द्वारा चुने गए राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को अपना समर्थन देगा। बेहरा का बयान तब आया जब इस योजना के खिलाफ ओडिशा के कुछ हिस्सों में विरोध प्रदर्शन देखा गया और राज्य कांग्रेस ने इसे वापस लेने की मांग की और भाजपा ने युवाओं के लिए एक वीडियो जारी किया, जिसमें अग्निपथ योजना की खूबियों के बारे में बताया गया।
5भीषण जलजले से कांप गया अफगानिस्तान, हजार से ज्यादा की मौत, सैकड़ों घायल।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित इलाका पाकटिका प्रांत के चार जिले हैं। यहां दर्जनों मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक पाकटिका के गायन जिले में जान-माल की अधिक हानि हुई है। इसके अलावा खोस्त प्रांत के स्पेरा जिला स्थित अफगान दुबई गांव में भी भूकंप के कारण काफी लोगों के मारे जाने की खबर है।
6आय से अधिक संपत्ति मामले में IAS रामविलास यादव सस्पेंड, गिरफ्तारी की लटकी तलवार।
सपा सरकार के करीबी थे रामविलास: रामविलास लखनऊ विकास प्राधिकरण में लंबे समय तक तैनात रहे थे। उसके बाद एडिशनल डायरेक्टर मंडी परिषद रह चुके हैं। रामविलास सपा सरकार के बेहद करीबी अधिकारी थे, लेकिन यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद साल 2019 में वो यूपी से उत्तराखंड चले आए थे।
7हरमनप्रीत कौर बोलीं- हमारे पास टॉप ऑर्डर की कई बल्लेबाज, सभी को मिलेंगे मौके।
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले कहा कि सभी खिलाड़ी अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और जब भी मौका मिले तो उन्हें उसका सर्वश्रेष्ठ फायदा उठाना होगा। उन्होंने कहा कि कई ऐसी बल्लेबाज हैं जो किसी भी स्थान पर खेल सकती हैं। सभी को उस स्थान पर बल्लेबाजी का मौका देने का प्रयास किया जाएगा, जहां वे सहज हों।
8महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच कोरोना का वार, राज्यपाल के बाद सीएम उद्धव भी संक्रमित।
9महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोरोना संक्रमित पाए गए जिसके बाद उन्हें दक्षिण मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
10महाराष्ट्र में सियासी बवाल के बीच बोले एकनाथ शिंदे- नहीं की कोई बगावत, बीजेपी से भी कोई संपर्क नहीं।
11 गृह विभाग पर भड़के सीएम ठाकरे और शरद पवार, पूछा- बिना भनक लगे रातों रात विधायक कैसे शिफ्ट हो ।
12 महाराष्ट्र उठापटक को लेकर गहलोत ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- हिंदुत्व के नाम पर लोकतंत्र हो रहा कमजोर।
13 NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाए जाने पर खुद हैरान हैं द्रौपदी मुर्मू, कहा -मुझे विश्वास नहीं हो रहा।
14 मोदी जी संत तुकाराम के कार्यक्रम में आए और एकनाथ को साथ ले गए: छगन भुजबल।
15शिवसेना ने छोड़ी सरकार बचने की उम्मीद, आज इस्तीफा दे सकते हैं उद्धव ठाकरे; एकनाथ शिंदे निकले खिलाड़ी।
16द्रौपदी मुर्मू के नाम पर विपक्ष में लगेगी सेंध, कांग्रेस संग सरकार चला रही JMM दे सकती है बीजेपी का साथ।
17गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 700 अंक टुटा।

RELATED ARTICLES
06 August 2022 06:47 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com