13 May 2022 07:20 PM

जोग संजोग टाइम्स,
वेडिंग सीजन शुरू होने के साथ ही सोने और चांदी की कीमत में भी बदलाव का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को स्टैंडर्ड सोने की कीमत 650 रुपए की कमी आई। वहीं चांदी प्रति किलो की कीमत में घटकर 61,200 रुपए रह गई है। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार बाजार में बदलाव का यह दौर एक सप्ताह तक जारी रहेगा। इसके बाद कीमती धातुओं के भाव स्थिर हो सकते है।
सर्राफा कमेटी की और से जारी भाव के अनुसार जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 52 हजार रुपए पर आ गई है। जबकि 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत सोने की कीमत 49 हजार 900 रुपए पहुंच गई है। जबकि सोना 18 कैरेट 41 हजार 600 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 33 हजार 600 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत घटकर 61 हजार 200 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।
सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के पंकज सोनी ने बताया कि दुनियाभर में निवेश मांग कम होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमत में बदलाव शुरू हो गया है। वहीं घरेलू बाजार में वेडिंग सीजन शुरू होने से सोने की डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में ग्राहकों की पसंद की वजह से जहां सोने और चांदी की कीमत में अब कमी आने लगी है। सोनी ने कहा कि बाजार में तेजी आने के साथ ही एक बार फिर सोने-चांदी के भाव तेजी से बढ़ सकते है।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
18 August 2023 11:44 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com