09 September 2022 03:21 PM

जोग संजोग टाइम्स,
चूरू जिले के तारानगर तहसील के ढाणा गांव में परचून के सामान के बकाया रुपए मांगने पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय युवक परचून की दुकान पर बैठा था। वहीं मामले में पुलिस ने एक युवक को डिटेन कर लिया है।
तारानगर डीएसपी ओमप्रकाश गोदारा ने बताया कि मृतक राजेन्द्र सहारण ने गांव में परचून के सामान की दुकान खोली है। दुकान से गांव का ही विनोद उर्फ छगनलाल परचून का सामान लेता था। जिसके सामान के रुपए बकाया चल रहे थे। करीब 15 दिन पहले भी रुपए देने की बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी। गुरुवार रात करीब 8 बजे राजेन्द्र सहारण अपनी दुकान पर बैठा था। उसी दौरान आरोपी विनोद उर्फ छगनलाल आया और युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
डीएसपी गोदारा ने बताया कि शुक्रवार सुबह आरोपी को आसपास के गांवों से डिटेन कर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। हत्या के काम में लिया गया हथियार कहां से लाया था और हत्या के बाद उसको बरामद करने के लिए भी पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी। डीएसपी ने बताया कि परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दी है। शुक्रवार दोपहर तक परिजनों से वार्ता कर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com