12 September 2021 06:40 PM

जिले के सूरतगढ़ क्षेत्र में सूरतगढ़ सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट के गेट नंबर एक के पास ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह हुआ। महिला धूल-मिट्टी के कारण ट्रक से दूरी का अनुमान नहीं लगा पाई और इसके चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपने घर के लिए पानी लेने के लिए आई थी। इसी दौरान ट्रेलर की चपेट में आ गई। उसे आसपास के लोगों ने संभाला। मौके पर पहुंची राजियासर थाना पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
थर्मल क्षेत्र में ढाणी में रहती है महिला
ट्रेलर की चपेट में आई महिला विमला देवी (45) थर्मल क्षेत्र में बने अपने खेत में ढाणी में रहती है। पति की मौत के बाद वह अपने पीहर के घर में रह रही थी। अपने परिवार के लिए ठंडा पानी लेने के लिए थर्मल के गेट नंबर एक के पास स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी पर आई थी। इस ट्रांसपोर्ट कंपनी के आगे ही वाटरकूलर लगा है। विमला देवी वहीं से पानी लेने आई। इसी दौरान ट्रांसपोर्ट कंपनी का चालक रामसिंह ट्रक लेकर कंपनी की तरफ आ रहा था। धूल-मिट्टी उड़ने के कारण ड्राइवर सड़क किनारे चल रही महिला को नहीं देख पाया। वहीं, विमला देवी भी ट्रक से दूरी का अनुमान नहीं लगा पाई और इसकी चपेट में आ गई। इससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़ फरार हो गया। राजियासर पुलिस मौके पर पहुंची तथा महिला का शव सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के भतीजे विष्णु ने आरोपी के खिलाफ रजियासर थाने में परिवाद दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।u

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
10 January 2023 11:26 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com