26 September 2022 02:47 PM

जोग संजोग टाइम्स,
हनुमानगढ़ के मक्कासर गांव में संदिग्ध हालत में युवक की मौत हो गई। युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कानूनी कार्रवाई से मना करने पर पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया।
अस्पताल चौकी में तैनात कॉन्स्टेबल अनिल कुमार ने बताया कि जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव मक्कासर में शनिवार देर रात को एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार युवक नशे का आदी था। युवक ने हेरोइन की मात्रा ज्यादा ले ली थी। जिसकी वजह से युवक की मौत हो गई।
कॉन्स्टेबल अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक युवक की पहचान पवन कुमार (24) पुत्र बृजलाल कुमार निवासी मक्कासर पीएस हनुमानगढ़ जंक्शन के रूप में हुई है। युवक के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया। जिसके कारण शव परिजनों को सौंप दिया है।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
08 February 2024 04:12 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com