14 February 2023 01:10 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
11 साल बाद फरवरी में तापमान 5 डिग्री के नीचे पहुंचा गया। रात में चली हवा के कारण पारा सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। चिंता की बात ये है कि तीन दिन में 11 डिग्री तापमान कम हाेने से माैसमी राेग बढ़ने की भी आशंका बनने लगी है। दरअसल शुक्रवार को तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और साेमवार काे 4.5 डिग्री। यानी सिर्फ तीन दिन में ही 11 डिग्री सेल्सियस तापमान लुढ़क गया। फरवरी के दूसरे सप्ताह में 10 डिग्री के करीब पारा हाेना चाहिए। शनिवार काे सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा तापमान था और साेमवार काे अचानक से सामान्य से 6 डिग्री कम हाे गया।
तापमान में इतना फ्लक्चुएशन होने के कारण लोग सर्दी जुकाम के शिकार हाे रहे हैं। हालांकि अब हवा का रुख फिर से पश्चिमी होने के कारण धीरे-धीरे तापमान वापस बढ़ने के आसार हैं। 20 फरवरी तक अचानक से फिर बदलाव हाेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आगे क्या : 6 दिनाें में रात के तापमान में 13 डिग्री की उछाल होगी
माैसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले छह दिनाें में रात के तापमान में 13 डिग्री की उछाल अाएगी। यानी 19 फरवरी तक रात का पारा 17 डिग्री के करीब पहुंचेगा। यानी रात में रजाइयों की जगह हलके कंबल ही सुकून देंगे। दिन में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने के आसार हैं। यानी माैसम के बदलाव के लिहाज से ये सप्ताह खासा महत्व रखेगा क्योंकि इसी सप्ताह के अंत तक गर्मी का अहसास शुरू हाे जाएगा। हाे सकता है दिन में पंखे चलाने की भी जरूरत महसूस हाे।
फरवरी में बीते 10 सालाें का पारा
साल तापमान
2023 4.6 डिग्री
2022 7.2 डिग्री
2021 8.4 डिग्री
2020 7.4 डिग्री
2019 6.5 डिग्री
2018 7.2 डिग्री
2017 5.5 डिग्री
2016 8.5 डिग्री
2015 7.8 डिग्री
2014 5.5 डिग्री
2013 7 डिग्री
2012 3.3 डिग्री
2011 6.7 डिग्री

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com