12 August 2024 09:23 AM

बीकानेर। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह डॉ करणी सिंह स्टेडियम में मनाया जाएगा। समारोह के सफल आयोजन को लेकर सभी विभागों के अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इससे पूर्व स्कूली बच्चों द्वारा सामूहिक मास पीटी शो,लेजियम डंबल,सूर्य नमस्कार योग क्रिया का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। स्कूली बच्चे सर्वोदय बस्ती स्थित मैदान,चोपड़ा स्कूल आदि में अभ्यास कर रहे है। शारीरिक शिक्षक रामकुमार पुरोहित ने बताया कि अनेक स्कूलों के करीब तीन सौ बच्चे नियमित रूप से अभ्यास कर रहे है। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रैस रिहर्सल होगी। इस रिहर्सल का निरीक्षण प्रशासन के अधिकारी करेंगे। पुरोहित ने बताया कि प्रति वर्ष इस कार्यक्रम में नवाचार किया जाता रहा है। इस दफा भी किया गया है।

RELATED ARTICLES
27 February 2023 06:36 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com