07 June 2021 05:25 PM

बीकानेर। राज्य सरकार द्वारा लागू की गई कोरोना नई गाइडलाइन जल्द जारी होने वाली है। राज्य में मंगलवार से नई गाइडलाइन लागू की जाएगी। जिसके चलते पिछले करीब 1 महीने से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के रोडवेज बसों का संचालन बंद पड़ा है। राज्य सरकार की 31 मई को जारी की गई गाइडलाइन के तहत राजस्थान रोडवेज बसों का संचालन 10 जून से प्रस्तावित है। राजस्थान में कोरोना महामारी के चलते करीब 1 माह से बंद की गई रोडवेज बसों के कारण राजस्थान सरकार को प्रतिदिन करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा है। बीकानेर आगार के मुख्य प्रबंधक इंदिरा गोदारा ने बताया कि नई गाइडलाइन के तहत 10 जून से 50% बसों का 50% सवारी के साथ संचालन प्रस्तावित है। बसों के संचालन को लेकर रोडवेज बस डिपो स्थित वर्कशॉप में 4 जून से ही बसों की साफ सफाई व मेंटेनेंस का कार्य करने में रोडवेज कर्मचारी जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 9 मई को रात्रि से बसों का संचालन बंद किया गया था जिसके बाद से बसे वर्कशॉप में खड़ी थी। आंधी व मिट्टी उड़ने के चलते गाड़ियों में काफी गर्द जम गई जिसके चलते बसों में साफ सफाई का कार्य व बसों के मेंटेनेंस का कार्य करने में कर्मचारी जुटे हुए हैं। । करीब 1 महीने से बसों का संचालन बंद होने से आगार में प्रतिदिन करीब 15 लाख रुपए का नुकसान हो रहा था वहीं कर्मचारियों के वेतन भत्ते सरकार द्वारा वहन किए जा रहे थे जिसके चलते काफी नुकसान हो रहा था। राज्य सरकार द्वारा 10 जून से प्रस्तावित बसों का संचालन किया जाएगा। फिलहाल संभवतः छोटी दूरी की बसों का ही संचालन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
01 February 2022 06:58 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com